Avatar: The Way of Water (अवतार: द वे ऑफ़ वाटर) Explained in Hindi: Scene by Scene explanation

0

Avatar 2: Scene-by-Scene Explanation

Spoilers Alert!

अवतार: द वे ऑफ़ वाटर की कहानी शुरू करने से पहले थोड़ा अवतार सीरीज की पहली फिल्म का रिकैप देख लेते हैं। साल 2154 में पृथ्वी धीरे धीरे खत्म हो रही होती है, इसलिए इंसान पैंडोरा नामक ग्रह पर आते हैं ताकि इस ग्रह को समझ सकें और कुछ मिनरल्स हासिल कर सके जिससे पृथ्वी को बचाया जा सके। पैंडोरा के लोग नावी कहलाते हैं जो इंसानों से काफी लम्बे, तेज और ताकतवर होते हैं। उनकी शरीर का रंग नीला होता है। इस ग्रह पर सभी चीज़े माँ ईवा से जुडी हैं और वह यहां की सभी एनर्जी का मुख्य श्रोत हैं। पहली फिल्म में जेक सुली नाम का एक अपाहिज इंसान भी पैंडोरा पर आता है जो मुख्य रिसर्च का हिस्सा बनता है। पैंडोरा पर ग्रेस नाम की वैज्ञानिक पहले से ही रिसर्च कर रही होती है और नावी लोगों की क्लोन बॉडी बनाने में सफल हो जाती है, जिसको कन्ट्रोल करने के लिए इंसानों को एक हाईटेक चैम्बर में सुला कर उनके दिमाग को नावी क्लोन के दिमाग से जोड़ा जाता है। अपनी रिसर्च के लिए ग्रेस ने ढेर सारे लोगो के नावी अवतार बनाये थे, जेक उनमे से एक होता है। रिसर्च के दौरान जेक नावी लोगो में घुल मिल जाता है और इंसानो से ज्यादा नावी लोगो को पसंद करने लगता है। नावी लोग इंसानो को स्काई पीपल या आसमानी लोग बोलते हैं। पहले पार्ट के अंत में जेक नावी लोगों को बचाने के लिए कर्नल माइल्स और उसकी इंसानी सेना से लड़ता है और मां ईवा की मदद से उसे हरा भी देता है। फिर जेक नावी लोगों और माँ ईवा की मदद से अपनी इंसानी शरीर को छोड़कर पूरी तरह से नावी बन जाता है और नावी लोगों का लीडर भी बन जाता है। वह अपनी नावी गर्लफ्रेंड नेतिरि से शादी भी कर लेता है। फिल्म के अंत में हमने यह भी देखा था कि वैज्ञानिक ग्रेस घायल थी और उनको बचा नही पाया गया था। 

 

अब कहानी 10 साल आगे जाती है और फिल्म "अवतार: द वे ऑफ़ वाटर" की कहानी शुरु होती है। शुरुआत में हम देखते हैं कि जेक अब जंगली कबीले ऑमैटीकाया का लीडर बन चूका है और उसके अब 2 बेटे और 1 बेटी हैं। बड़ा बेटा नेतेयम, छोटा बेटा लोआक और सबसे छोटी बेटी तुकतीरी है। फिर हमें पता चलता है कि वैज्ञानिक ग्रेस पिछली फिल्म के अंत में वास्तव में मरी नही थी बल्कि मां ईवा कि मदद से उसकी चेतना (Consciousness) को उसकी नावी शरीर में ट्रांसफर कर लिया गया था पर वो कोमा में थी। अब उसकी एक बेटी भी है जिसका नाम किरी है। जिसे जेक ने अपनी बेटी मान लिया है। अब यहां ये नही पता कि ग्रेस कैसे प्रेग्नेंट हुयी और लड़की का पिता कौन है। उनके साथ एक इंसानी लड़का स्पाइडर भी रहता है जो कि कर्नल माइल्स का बेटा है। जब इंसान पैंडोरा छोड़कर जा रहे थे तो वह वापस नही जा पाया था। वह नावी लोगों के साथ ही पला बढ़ा है और खुद को नावी मानता है।  

 

पहली फिल्म में इंसान पैंडोरा पर इस ग्रह को सिर्फ समझने और कुछ मिनरल्स ले जाने के लिए आये थे। पर इस बार ये लोग यहाँ पर बसने के मकसद से आते हैं क्योंकि पृथ्वी को बचा पाना अब मुमकिन नही होता है। इस बार के मिशन कि कमान जनरल अर्डमोर के पास होती है। इस बार के जहाज और बड़े होते हैं और जब वे पैंडोरा पर उतरते हैं तो बहुत सारे पैंडोरावासी मारे जाते हैं। इससे जेक और उसका कबीला बहुत दुखी हो जाता है। 

 

फिर हम देखते हैं की कर्नल माइल्स को बचा लिया गया है, पर अब वह नावी शरीर में है। फिल्म के अनुसार मिशन पर आये लोगों के दिमाग को कंप्यूटर में अपलोड करके उसका बैकअप बना लिया जाता है और उसी बैकअप और क्लोनिंग टेक्नोलॉजी कि मदद से कर्नल माइल्स की चेतना (Consciousness) को उसकी नावी शरीर में दाल दिया गया होता है। जैसा कि अब कर्नल माइल्स वापस आ गया है, वह जेक से बदला लेना चाहता है।

 

फिर अगला दृश्य एक साल बाद का आता है जिसमें इंसान ग्रह के अंदर से यहाँ के मिनरल्स को निकाल रहे होते हैं पर जेक अपने दोनों बेटो की मदद से इंसानो की सप्लाई चेन को रोकने में लगा होता है। ये लोग बार बार हमला करके इंसानों को रोकते थे और उनके मशीनों और हथियारों पर कब्जा कर लेते थे। पर अगले दृश्य में जेक के दोनों बेटे अपने मिशन से हटकर इंसानो के बेस पर उतर जाते हैं और उनके हमले से घायल हो जाते है। फिर जेक उनको बचाता है और बहुत डांटता है। 

 

इंसानों का मानना रहता है कि जब भी कोई इंसान पैंडोरा के सतह पर उतरता है तो ईवा पैंडोरावालों को अलर्ट कर देती है पर अगर वो नावी क्लोन्स को भेजेंगे तो ऐसा नही होगा। इस बात को साबित करने के लिए कर्नल माइल्स पैंडोरा कि सतह पर जाता है और इसके लिए वही जगह चुनता है जहा पर पिछली फिल्म में उसकी मौत हुयी थी। पर दुर्भाग्य से किरी, लोआक, तुकतीरी और स्पाइडर बिना किसी को बताये वहीं पर गए होते है। वो छुपकर कर्नल को देखने लगते हैं। कर्नल जब वहां पहुँचता है तो अपने कंकाल बन चुके शरीर को देखता है और उसे याद आता है कैसे नेतिरि ने उसे पिछली फिल्म में मार दिया था। गुस्से में आकर वह अपने कंकाल के सर को मसल देता है। ये देखकर लोआक इस बात की जानकारी जेक को दे देता है। यह सुनते ही जेक, नेतिरि और उनका बड़ा बेटा नेतेयम उन चारो को बचाने के लिए निकल पड़ते है।  पर उनके पहुंचने से पहले ही कर्नल चारों को पकड़ लेता है। पकड़ने के बाद कर्नल समझ जाता है कि किरी ग्रेस की बेटी है और बाकी दोनों नावी बच्चे जेक और नेतिरि के बच्चे हैं। वह अपने बेटे स्पाइडर को भी पहचान जाता है। फिर जब जेक सबके साथ पहुँचता है तो उनकी लड़ाई कर्नल से होती है और लड़ाई के दौरान स्पाइडर को छोड़कर बाकी तीनों को बचा लिया जाता है। 

  

कर्नल स्पाइडर को अपने साथ पकड़ ले जाता है। इसके बाद जनरल अर्डमोर, कर्नल माइल्स और उनकी टीम स्पाइडर के व्यवहार का निरीक्षण करते हैं और समझ जाते है कि वो खुद को नावी समझता है। फिर वो स्पाइडर के दिमाग को स्कैन करके जैक और बाकी नावी लोगों के अड्डे का पता करने की कोशिश करते हैं पर स्पाइडर के दिमागी तौर पर काफी मजबूत होने के कारण ऐसा नही कर पाते हैं। जनरल अर्डमोर की टीम उसपर और एक्सपेरिमेंट करना चाहते है पर कर्नल माइल्स उन्हें रोक देता है क्योंकि कुछ भी हो वह स्पाइडर का पिता होता है और उसे परेशान होता नही देख सकता है।  

 

फिर कर्नल स्पाइडर से दोस्ती कर लेता है और स्पाइडर उसे नावी तौर-तरीके सिखाता है। कर्नल स्पाइडर के सिखाये हुए तरीके से पैंडोरा पर उड़ने वाले जीवों से भी बांड बना लेता है। वह चाहता है कि वह स्पाइडर से दोस्ती करके उससे जेक के कबीले का पता लगा लेगा पर स्पाइडर ऐसा नही करता है। वह बस उन्हें नावी लोगों के तौर-तरीके सिखाता है ताकि वो लोग उन्हें समझ सकें और अपने में सुधार लायें। पर कर्नल का मकसद जेक और उसके परिवार को खत्म करना होता है। 

 

उधर जेक जानता था कि कर्नल और उसके लोग स्पाइडर से उसके कबीले का पता निकलवा ही लेंगे। उसे लगता है कि अगर वह और उसका परिवार कबीला छोड़कर चले जायेंगे तो कर्नल उनका और उनके कबीले का पीछा करना छोड़ देगा। इसलिए वह फैसला करता है कि अब उसका परिवार यहां नही रहेंगा। नेतिरि अपना कबीला छोड़कर नही जाना चाहती थी पर वह उसे मना लेता है। वह अपनी लीडर की पोजीशन भी दूसरे नावी को दे देता है। फिर वह समुद्र की ओर निकल पड़ते है। 

 

पैंडोरा के पूर्वी समुद्र के पास 100 से ज्यादा द्वीप होते हैं जहाँ पर कई कबीले रह रहे होते है। अब तक हमें पता था की नावी लोग जंगल में रहते है पर इस फिल्म में पता चलता है कि पैंडोरा पर पानी भी एक एलिमेंट है और वाटर पीपल को मेतकाईना कहा जाता है। इनकी बनावट थोड़ी अलग होती है जैसेकि इनकी पूंछ और हाथ कुछ अलग और मजबूत होते हैं जिससे इन्हे पानी में तैरने में मदद मिलती है।  

 

जब जेक का परिवार वहां पहुँचता है तो वे यहां के कबीले के लीडर तोनोवारी और रोनल से पनाह मांगते हैं। पर रोनल यह कहते हुए मना कर देती है कि वह जेक की जंग को अपने कबीले तक नही लाने दे सकती है। उसके अनुसार वो लोग कमजोर हैं और उसके कबीले में नही रह पाएंगे। साथ ही साथ उन्हें हाफ ब्रीड और इंसानो से जुड़े हुए डीमोंस (Demons) भी कहती है। पर तोनोवारी को जेक के पराक्रम के बारे में पता होता है और वह जानता है की वो लोग अच्छे लोग हैं, इसलिए वह उन्हें अपने कबीले में रहने की इजाजत दे देता है। 

 

फिर जेक और नेतिरि को तोनोवारी और रोनल वहां के तौर-तरीके सिखाते हैं। तोनोवारी और रोनल के बेटा (ओनुंग) और बेटी (त्सेराया) जेक कि संतानों को पानी का जीवन यानि की वे ऑफ़ वाटर सिखाते हैं। वह इनको यहां के जीवों, उनके रहन सहन और पानी में तैरना सिखाते है।  इसीबीच जेक का छोटा बेटा लोआक वहां के लीडर की सुन्दर बेटी त्सेराया से दोस्ती कर लेता है और वो दोनों एक दूसरे की ओर आकर्षित होने लगते है। हालांकि मेतकाईना लोग जेक और उसके परिवार को अभी पसंद नही करते पर उनके लीडर के कहने पर इनको यहां पर पनाह मिल जाती है और उनका परिवार उनके बीच रहना सीख लेता है। 

 

किरी आसानी से समुद्र के साथ बांड बना लेती है और ऐसा इसलिए है क्यूंकि उसके पास कुछ विशेष गुण हैं। ऐसा शायद इसलिए है क्यूंकि उसकी मां ग्रेस का शरीर पहली फिल्म के अंत में माँ ईवा से जुड़ गया था। किरी माँ ईवा को महसूस कर सकती है, उसे सुन सकती है। पर वह हमेशा सोचती रहती है की आखिर उसका पिता कौन है। पर इसका जवाब किसी के पास नही था क्यूंकि कोई नही जानता था कि कोमा में रहते हुए ग्रेस का नावी शरीर प्रेग्नेंट कैसे हुआ। हम अभी के लिए इसे माँ ईवा का चमत्कार समझ सकते हैं।  

 

अगले दृश्य में ओनुंग और उसके दोस्त किरी का मजाक उड़ाते है क्यूंकि उसकी 4 ही ऊँगली थी और इसकी वजह से जेक का छोटा बेटा लोआक उनसे लड़ने लगता है। फिर उसका बड़ा बेटा भी अपने भाई का साथ देता है और उनके बीच हाथा-पाई हो जाती है। बाद में जेक लोआक को माफ़ी मांगने के लिए कहता है पर अंदर से खुश भी होता है क्यूंकि उसके बेटो ने वहां के लोगों को अपनी ताकत दिखाई थी। 

 

जेक के कहने पर लोआक माफ़ी मांगने चला जाता है। लोआक तो माफ़ी मांग लेता है पर ओनुंग और उसके दोस्तों के मन में कुछ और ही रहता है। वो उसे समुद्र के खतरनाक हिस्से में ले जा कर छोड़ देते है जहां पर शार्क जैसे भयानक समुद्री जीव रहते हैं। पर उसे व्हले जैसा जीव टुल्कुन आकर के बचा लेता है। उस टुल्कुन ने लोआक कि मदद इसलिए की क्यूंकि लोआक ने एक बार उसके पंख से एक इंसानी हथियार को निकाला था। इसके बाद उनकी दोस्ती हो गयी थी और लोआक ने उस टुल्कुन का नाम पायाकान रखा था। टुल्कुन काफी बुद्धिमान जीव होते हैं जोकि इंसानो से ज्यादा चतुर, आध्यात्मिक और भावनात्मक होते हैं। वो नावी लोगों से सांकेतिक भाषा में बात भी कर सकते हैं। मेतकाईना इन्हे अपना परिवार मानते हैं। 

 

अगले दृश्य में सभी लोआक को खोज रहे होते है क्यूंकि उसके भाई नेतेयम ने ओनुंग को पकड़ कर उससे सच्चाई का पता लगा लेता है। वो लोग अभी लोआक को खोज ही रहे होते हैं कि तब तक लोआक वहां पहुंच जाता है और उनके सामने आने से पहले पायाकान को वहां से जाने के लिए कहता है ताकि उसे लेकर वह किसी मुसीबत में ना पड़ जाए। लोआक अपनी दोस्ती साबित करने के लिए सारा इल्जाम अपने ऊपर ले लेता है। यहां पता चलता है कि जेक लोआक को किसी काबिल नही समझता है क्यूंकि वह उसकी कोई बात नही मानता है और हमेशा बदमाशियां करता रहता है। 

 

पर ओनुंग के मन में लोआक के लिए सम्मान बढ़ जाता है। इसके बाद सारे बच्चे बैठे होते हैं तब लोआक सबको बताता है कि कैसे उस जीव ने उसे बचाया था। तब त्सेराया उसे बताती है कि वह जीव टुल्कुन कहलाते हैं और वो हमेशा ग्रुप में रहते हैं। फिलहाल वो जीव कहीं दूर गए हैं और अभी वापस नही लौटे हैं। यह सुनकर लोआक कहता है कि इस टुल्कुन का एक पंख नही था। तब वह उसे बताती है की यह पायाकान है जिसको टुल्कुन ने अपने समूह से निकाल दिया था क्यूंकि उसने कई टुल्कुन और मेतकाईना लोगों को मारा था। पर लोआक नही मानता है क्यूंकि उस जीव ने उसकी मदद की थी।   

 

अगले दृश्य में सभी मेतकाईना के पवित्र पेड़ (Tree of Souls) के पास जाते हैं। वहां उस पेड़ के जरिये किरी अपनी माँ से मिलती है और पूछती है की उसका पिता कौन है पर ग्रेस के कुछ बताने से पहले ही उनकी आत्मा को कोई खींच लेता है और किरी को दौरा पड़ने लगता  है जोकि पहले कभी नही हुआ था। ऐसा क्यों होता है ये पता नही चल पता है। यहाँ पर कुछ राज है जो शायद अगली फिल्म में पता चलेगा। जेक किरी को बचाने के लिए अपनी इंसानी दोस्तों को बुलाता है पर वो भी कुछ नही कर पाते हैं। तभी वहां रोनल आ जाती है जो जादू से किरी को होश में ले आती है। इस दृश्य में रोनल प्रेग्नेंट रहती है।

 

पर जेक के दोस्तों के ग्रह के उस भाग में आने से कर्नल को यह पता चल जाता है कि जेक यहीं किसी द्वीप पर है। वह टुल्कुन हन्टर्स को लेकर निकल जाता है। यहां हमें पता चलता है कि इंसान टुल्कुन का शिकार करके उनके दिमाग से ऍमरीटा नाम का एक लिक्विड निकाल रहे होते हैं क्यूंकि उसके अंदर उम्र बढ़ने से रोकने (Anti-Aging) वाला गुण होता है। इसे हम अमृत भी कह सकते है क्यूंकि यह काम भी कुछ वैसा ही करता है । 

 

अगले दृश्य में टुल्कुन वापस लौट आते हैं और मेतकाईना लोग इनसे मिलते हैं। रोनल टुल्कुन की मां से बहुत ज्यादा घनिष्ट होती है और दोनों के बीच बहन जैसा सम्बन्ध होता है। टुल्कुन कि मां रोनल को प्रेग्नेंट देख कर बहुत खुश हो जाती है। 

 

अगले दृश्य में कर्नल हर द्वीप पर जा कर वहां के लोगों के लोगों को बंधक बना कर जेक के बारे में पूछता है और जाने से पहले उनके घरों को जला देता है ताकि ये बात जेक तक पहुँच जाए। फिर वो हन्टर्स कर्नल के साथ मिलकर टुल्कुन की मां को मार देते हैं और उसके दिमाग से अमृत निकल लेते हैं। इसके बाद वो अपनी ट्रैकिंग डिवाइस को टुल्कुन की मां के शरीर पर ही छोड़ देते है ताकि जेक को ये पता चल जाये की ये उनका ही काम था।

 

जब ये बात मेतकाईना लोगों को पता चलती है तब रोनल गुस्से में आ जाती है क्यूंकि उसके हिसाब से ये सब जेक और उसके परिवार की वजह से हुआ है। इसके बाद मेतकाईना लोग जंग के लिए तैयार हो जाते हैं। पर जेक उन्हें रोकता है और कहता है कि जंग से ज्यादा जरुरी टुल्कुन को बचाना है, इसलिए टुल्कुन को यहां से जाने के लिए बोलना होगा। 

 

एक तरफ पायाकान लोआक को ये बतात है कि इन हन्टर्स ने उसकी माँ को मारा था इसलिए वह अपने साथियों को लेकर हन्टर्स को मारने की कोशिश की थी और इसी वजह से उसे उसके समूह से निकाल दिया गया था। दूसरी तरफ तोनोवारी लोआक को आगाह करता है की वह पायाकान के पास ना जाये क्यूंकि टुल्कुन हमेशा से सांत जीव नही थे। ये बहुत लड़ाई करते थे। पर बाद में इनके समूह ने सांत होने का निर्णय लिया था। पर पायाकान ने उनकी बात नही मानी थी और इसी वजह से उसे समूह से निकाल दिया गया था। 

 

अगले दृश्य में लोआक, तुकतीरी, किरी, त्सेराया और ओनुंग पायाकान को आगाह करने जाते हैं, पर इसके पहले ही हन्टर्स ने उसे अपना निशाना बना लीया था और उसपर ट्रैकर लगा दिए थे। ये बात जेक को पता चलती है। फिर सारे मेतकाईना लोग वहां जंग के लिए आने लगते हैं, पर इसके पहले ही लोआक, त्सेराया और तुकतीरी पकड़े जाते हैं। कर्नल उन्हें बंदी बना कर जेक को बाहर आने के लिए कहता है और  जेक को ऐसा करना भी पड़ता है। 

 

तभी हम देखते है की पायाकान फिर से अपने ग्रुप के नियमों के खिलाफ जाकर अपने दोस्त लोआक को बचाने आ जाता है, क्यूंकि वह अपने लोगों को मरने नहीं दे सकता है। पायाकान वहां आते ही तबाही मचा देता है और हन्टर्स के लीडर को बुरी तरह से मार डालता है। पर इस लड़ाई के दौरान जेक के बड़े बेटे नेतेयम को गोली लग जाती है और मर जाता है। इससे नेतिरि आपा खो देती है पर जेक उसे संभालता है। 

 

तभी कर्नल के मदर शिप को स्पाइडर अंदर से ख़राब कर देता है और जैसाकि पायाकान ने उसे पहले ही बहुत नुकसान पहुँचाया था, इसलिए वह डूबने लगती है। किरी और तुकतीरी अभी भी अंदर ही फसे होते हैं। 

 

फिर कर्नल और जेक के बीच लड़ाई होने लगती है और लड़ाई के दौरान कर्नल किरी को बन्धक बना लेता है। जवाब में नेतिरि स्पाइडर को बन्धक बना लेती है और कहती है की बेटे कि जान के बदले बेटे कि जान, यह सुनकर कर्नल हार मान कर किरी को छोड़ देता है। पर जेक उस पर हमला कर देता है क्यूंकि वह जानता है कि कर्नल फिरसे उसके परिवार के पीछे आएगा। अभी लड़ाई हो ही रही होती है कि जहाज डूबने लगता है और नेतिरि और तुकतीरी फंस जाते है। कर्नल और जेक भी फसे होते है। आखिर में जेक कर्नल को गला दबा कर बेहोश कर देता है। इसके बाद लोआक आकर जेक को बचा बचा लेता है और उधर किरी अपनी विशेष शक्तियों से अन्य जीवों को बुलाती है और सबको बचा लेती है। इसके बाद से जेक लोआक को जिम्मेदार मानने लगता है और शाबाशी देता है।

 

फिर हम ये भी देखते है की स्पाइडर अपनी पिता को दया करके बचा लेता है, लेकिन उसके साथ नही जाता है। जेक स्पाइडर को देखते ही गले लगा लेता है और कहता है कि बेटे के बदले बेटा- यानि कि अपने बड़े बेटे की जगह उसे अपना बेटा मान लेता है। 

 

अगले दृश्य में नेतेयम के शरीर को वापस माँ ईवा को सौप दिया जाता है। फिर जेक अपनी परिवार के साथ वहां से जाने का निर्णय लेता है पर तोनोवारी और रोनल उन्हें रोक लेते है क्यूंकि अब जेक और उसका परिवार मेतकाईना कबीले का हिस्सा बन गए हैं और उन्होंने वे ऑफ़ वाटर सिख लिया है। 

 

फिल्म के आखिरी दृश्य में जेक और नेतिरि पवित्र पेड़ के पास जाकर अपने बड़े बेटे को याद करते हैं और जेक निर्णय लेता है कि अब वह भागेगा नही बल्कि लड़ेगा। और फिल्म यहीं समाप्त हो जाती है। 

 

फिल्म तो ख़त्म हो गयी पर कुछ सवाल छोड़ गयी जैसे कि ग्रेस कैसे प्रेग्नेंट हुयी? उसकी बेटी का इन सब चीजों से क्या कनेक्शन है? पवित्र पेड़ से जुड़ने पर उनकी आत्मा को किसने खींचा था? ये सारे राज अब फिल्म के अगले भाग में खुलेंगे।  

  

वैसे तो ये फिल्म का दृश्यवार रिकैप था, पर फिल्म का असली मज़ा थिएटर में देखने में है। क्यूंकि अगर आप इसे थिएटर में नही देख रहे हैं, तो यह आपका नुकसान है, उनका नहीं। इस फिल्म के दृश्यों का वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता, उसे देखकर बस महसूस किया जा सकता है। यह एक फिल्म नहीं है बल्कि एक थेरेपी है और मैं चाहता हूँ कि आप इस थेरेपी का आनंद एक बार जरूर लें। 

  

आपको इस फिल्म का रिकैप कैसा लगा? आप अपना ओपिनियन कमेंट सेक्शन में शेयर कर सकते हैं।

 

इस रिकैप को इंग्लिश में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

धन्यवाद!



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)